Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर तमिलनाडु मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

March 25, 2024

PM Modi पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर तमिलनाडु मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

चेन्नई: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक नेता और राज्य पशुपालन एवं मत्स्यपालन मंत्री अनिता आर.राधाकृष्णन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दो दिन पहले जिले में इंडिया समूह की एक बैठक के दौरान श्री मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए थूथुकुडी जिले के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आर. चित्रांगंथन की शिकायत पर पुलिस ने मंत्री राधाकृष्णन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (बी) (किसी भी सार्वजनिक स्थान पर या उसके आसपास कोई अश्लील गाना, गीत या शब्द सुनाना या बोलना) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा ने इस मामले पर श्री राधाकृष्णन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चुनाव आयोग और राज्य पुलिस महानिदेशक के पास शिकायत भी दर्ज की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें