Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में एआई क्रू के साथ मौखिक रूप से र्दुव्यहवहार करने वाले अनियंत्रित यात्री पर मामला दर्ज

October 6, 2023

न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में एआई क्रू के साथ मौखिक रूप से र्दुव्यहवहार करने वाले अनियंत्रित यात्री पर मामला दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में कथित तौर पर गड़बड़ी पैदा करने और चालक दल के सदस्यों के साथ र्दुव्यीवहार करने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, मामला एक यात्री से संबंधित है, जिसने उड़ान में व्यवधान पैदा किया और महिला केबिन क्रू पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

महिला केबिन क्रू सदस्यों में से एक की शिकायत के बाद 1 अक्टूबर को दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और विमान नियमों के 22/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था।आईएएनएस के पास मौजूद एफआईआर के अनुसार, केबिन क्रू सदस्य ने बताया कि फ्लाइट एआई 102 में जालंधर के रहने वाले एक यात्री को शुरू में सीट नंबर 21बी दी गई थी, लेकिन बाद में उसे सीट नंबर 45एच पर पाया गया, जहां उसने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। अपने साथी यात्रियों पर टिप्पणियां कीं और मौखिक रूप से र्दुव्य वहार किया।

एफआईआर में कहा गया है, ‘‘यात्री ने सभी को गाली देते हुए इधर-उधर दौड़ना भी शुरू कर दिया। केबिन सुपरवाइज़र ने पहले मौखिक चेतावनी जारी की, उसके बाद लिखित चेतावनी दी।’’हालांकि, चालक दल को उसे रोकना पड़ा, क्योंकि वह उसी तरह के व्यवहार पर कायम था।शिकायतकर्ता ने एफआईआर में कहा, ‘उसने मुझ पर और गैली में चालक दल की अन्य महिला सदस्यों पर नस्लवादी टिप्पणी करते हुए कहा, तुम लड़कियां 2 डॉलर में उपलब्ध हो। वह चालक दल के अन्य सदस्यों के साथ मौखिक र्दुव्य वहार करता रहा।‘

शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘चालक दल के अन्य सदस्यों ने स्थिति को संभालने के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन वह यात्री बहुत ज़ोर से बोलता रहा, बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता रहा, जिससे आस-पास के यात्री और उनके परिवार डर गए। इसके अलावा उसका व्यवहार हमारे देश, भारत के प्रति बहुत अपमानजनक था। वह स्वभाव से अत्यधिक आक्रामक था।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें