Caste census : भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को अहमदाबाद विमान हादसे और जाति जनगणना पर अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनगणना शुरू होने से नए विवाद पैदा हो सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज को पिछड़ा वर्ग माना जाता है, जबकि गुजरात में वे अगड़ी जाति में आते हैं। वहीं, ओडिशा और बंगाल में कुर्मी समाज अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) में शामिल किए जाने की मांग कर रहा है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जनगणना जैसे मुद्दों पर नए विवाद सामने आएंगे, जिनका सरकार को समझदारी से समाधान करना होगा। ऐसी मांगों से जाति और उपजाति पर नए विवाद पैदा होंगे। भगवान कृष्ण और यदुवंशी समाज का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी मांगें समाज और सरकार के लिए चुनौती बन सकती हैं। सरकार को इन विवादों से सावधानी से निपटना होगा।
साथ ही, अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी है, लेकिन दुनिया में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। खेड़ा की टिप्पणी के पीछे की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बातों का आधार समझना मुश्किल है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अहमदाबाद विमान हादसे पर अपने बयान में कहा था कि यह भगवान का काम नहीं था। इसे रोका जा सकता था और यह सरकार की जिम्मेदारी है।
बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल को विफल बताया था। सिंह ने कहा, ‘वह विपक्षी दल के नेता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमने उन्हें अपना काम करने दिया।’ अखिलेश यादव ने कहा था कि मोदी सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है और वह 2025 की जगह 2027 का सपना देख रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...