Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जाति जनगणना देश का एक्स रे, हम केंद्र को इसे कराने के लिए करेंगे मजबूर : Rahul Gandhi

October 10, 2023

जाति जनगणना देश का एक्स रे, हम केंद्र को इसे कराने के लिए करेंगे मजबूर : Rahul Gandhi
ब्यौहारीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को जाति जनगणना को देश का एक्स-रे करार दिया, जोकि ओबीसी, दलितों और आदिवासियों की स्थिति पर प्रकाश डालेगा और कहा कि चाहे कुछ भी हो उनकी पार्टी केंद्र को इस कवायद को संपन्न कराने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जातीय जनगणना के मुद्दे पर नहीं बोलने का भी आरोप लगाया। गांधी ने कहा, ‘‘ देश में ओबीसी, दलित और आदिवासियों की स्थिति का सच जानने के लिए हम केंद्र सरकार को जातीय जनगणना कराने के लिए मजबूर करेंगे। राजस्थान, और छत्तीसगढ़ में हमारी सरकारों ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू का दी है। वह राज्य विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ जाति जनगणना देश का एक्स-रे है। देश के आदिवासी, दलित, ओबीसी घायल हैं। आइए जांच करें.. इससे तस्वीर साफ हो जाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कांग्रेस द्वारा की गई जाति जनगणना के आंकड़े जारी करने की चुनौती दी.. लेकिन इसके बारे में बात करने के बजाय, वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दक्षिण के बारे में बात करते हैं..जाति जनगणना पर बोलिये।  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा लिखी गई एक किताब का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि किताब में उल्लेख किया गया है कि गुजरात नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रयोगशाला है।
उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा, ‘‘लेकिन मध्य प्रदेश मृत व्यक्तियों के इलाज, व्यापमं, बच्चों के मध्याह्न् भोजन, आदिवासियों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार जैसे कई घोटालों की प्रयोगशाला है। मध्य प्रदेश में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होंगे। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें