Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBI की कार्रवाई : 6 राज्यों में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, 6 लोग गिरफ्तार

July 4, 2025

CBI की कार्रवाई : 6 राज्यों में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, 6 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में छह राज्यों में बड़ी कार्रवाई की है। कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान 3 डाक्टरों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर रिश्वत लेकर मैडीकल कॉलेजों को अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने का आरोप है। सीबीआई ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ की।

आरोप है कि इन लोगों ने मैडीकल कॉलेजों की मान्यता के लिए होने वाले वैधानिक निरीक्षण में हेरफेर किया। निरीक्षण करने वाले डाक्टरों ने कथित तौर पर रिश्वत लेकर अनुकूल रिपोर्ट दी। सीबीआई को सूचना मिली थी कि संस्थान के पदाधिकारी निरीक्षकों को प्रभावित कर रहे थे। इसके आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और 55 लाख रुपए की रिश्वत के लेन-देन के दौरान 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें : आशीष चंचलानी का बड़ा प्लान! ‘एकाकी’ से यूनिवर्स शुरू करने का दिया संकेत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें