Site icon Dainik Savera Times

भ्रष्टाचार मामले में CBI ने डॉक्टर्स सहित नौ लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मरीजों से ईलाज के नाम पर जबरन उगाही का इन सभी पर आरोप है। सूत्रों ने बताया कि कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर पर्वतगौड़ा और इसी विभाग के डॉक्टर अजय राज खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहे हैं। ये लोग आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मरीजों से वसूली कर रहे थे।

Exit mobile version