Site icon Dainik Savera Times

CBI ने रिश्वत ममले में IRS अधिकारी और दो आरोपियों की विभिन्न परिसरों में ली तलाशी; जहां 3.5 kg सोना, 2 kg चांदी और एक करोड़ रुपये नगद बरामद

2007 बैच के एक वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) अधिकारी, जो वर्तमान में अतिरिक्त महानिदेशक, करदाता सेवा निदेशालय, सीआर बिल्डिंग, आईटीओ, नई दिल्ली के रूप में तैनात हैं, सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित चल रही जांच में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विभिन्न परिसरों में तलाशी ली है और लगभग 3.5 किलोग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी, जिसका मूल्य लगभग ₹3.5 करोड़ है; लगभग ₹1 करोड़ की नकदी; एक लॉकर के दस्तावेज और विभिन्न बैंकों के 25 बैंक खातों के दस्तावेज; और दिल्ली, मुंबई और पंजाब में स्थित अचल संपत्तियों और परिसंपत्तियों के दस्तावेज सहित भारी संपत्ति और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सभी चल और अचल संपत्तियों का कुल मूल्य अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।

सीबीआई ने 31 मई 2025 को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी लोक सेवक ने राजस्व/आयकर विभाग से अनुकूल व्यवहार दिलाने के बदले में शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी। मांग के साथ-साथ, अनुपालन न करने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना लगाने तथा उत्पीड़न की धमकियां भी दी गईं। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी निजी व्यक्ति को मोहाली में लोक सेवक के निवास पर आरोपी लोक सेवक की ओर से शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी लोक सेवक को नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 01.06.2025 को नामित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat 132nd Episode Live: देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे PM मोदी, कहा- अफवाहों से लोग बचें

Exit mobile version