Site icon Dainik Savera Times

प्रवीण सूद एक साल और संभालेंगे CBI की कमान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नेशनल डेस्कः केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक आईपीएस प्रवीण सूद के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर यह मंजूरी दी।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई 2026 से आगे एक वर्ष तक बढ़ाया गया है। यह आदेश 13 मई 2026 को जारी किया गया। आदेश पर नियुक्ति समिति की सचिव एवं स्थापना अधिकारी मनीषा सक्सेना के हस्ताक्षर हैं।

इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, कैबिनेट सचिवालय और अन्य संबंधित विभागों को भी सूचना भेज दी गई है।

Exit mobile version