Site icon Dainik Savera Times

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वित्त सचिव Arvind Mayaram के परिसरों पर CBI ने की छापेमारी

नई दिल्लीः सीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के परिसरों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी अरविंद मायाराम के दिल्ली और जयपुर स्थित परिसरों पर की गई है। सीबीआई ने पहले उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जांच के बाद उन पर FIR दर्ज की गई और अब छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

CBI ने भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में गुरुवार को पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के दिल्ली और जयपुर स्थित परिसरों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि बतौर वित्त सचिव रहते हुए वह करेंसी छपाई के लिए दिए गए टेंडर में बरती गई अनियमितता में शामिल थे। सीबीआई 1600 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के एक मामले में मायाराम के आवास पर पहुंची थी। मायाराम तत्कालीन मनमोहन सरकार में पी चिदंबरम के अधीन वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव रह चुके हैं। वह वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं।

Exit mobile version