Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBI ने 6 करोड़ के उपकरणों की खरीद घोटाला मामले में एम्स-ऋषिकेश के 8 अधिकारियों, कर्मयिों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

August 25, 2023

CBI ने 6 करोड़ के उपकरणों की खरीद घोटाला मामले में एम्स-ऋषिकेश के 8 अधिकारियों, कर्मयिों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किया ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान, ऋषिकेश के कई अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि सीबीआई ने एम्स के 8 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला 6 करोड़ रुपये के उपकरणों की खरीद घोटाले से जुड़ा है।

सीबीआई ने बीती 21 अगस्त हो ही मामला दर्ज कर लिया था। उपकरण खरीद में भारी वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद सीबीआई, अपराध निरोधक शाखा और एम्स के अधिकारियों ने मामले की जांच की थी, जिसके बाद जांच में उपकरणों की खरीद में अनियमितता की बात सही सामने आई है। साथ ही जांच में ये भी सामने आया कि करोड़ों रुपये की लागत से खरीदे गए उपकरणों का तीन साल इस्तेमाल भी नहीं किया गया।

प्राथमिक जांच में करीब 6 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आने की बात पता चली है। बुधवार को सीबीआई की टीम मामले की छानबीन के लिए एम्स-ऋषिकेश पहुंची थी। जहां सीबीआई ने कुछ अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, वहीं 22 अगस्त को सीबीआई ने इस मामले में एम्स-ऋषिकेश के 8 अधिकारियों और कर्मचारियों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें