Site icon Dainik Savera Times

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने की बुधवार को घोषणा की। देर शाम जारी अधिसूचना में बोर्ड ने बताया कि 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल को संपन्न होंगी।

ऐसा पहली बार हुआ है, जब बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम कम से कम 86 दिन पहले जारी किया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि 2 विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसी छात्र द्वारा चुने गए 2 विषयों की परीक्षा एक ही तिथि पर न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।

जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने दावा किया है कि इस साल लगभग 44 लाख छात्र कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में शामिल होंगे। कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। ज्यादातर पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होंगे और कुछ पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे।

Exit mobile version