Site icon Dainik Savera Times

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे किए घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

cbse-declares-class-10-board-results-check-here

cbse-declares-class-10-board-results-check-here

नई दिल्ली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल भी छात्रों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 प्रतिशत है, जो कि पिछले वर्ष की उत्तीर्ण प्रतिशत से बेहतर है। 2025 की परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत था।

लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनका पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा है। हालांकि, बोर्ड ने इस साल भी कोई टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन जिन छात्रों ने अपने विषयों में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उन्हें मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सीबीएसई की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 24,71,777 छात्रों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 25,08,319 छात्रों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी। इनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं।

सीबीएसई ने कुल 83 विषयों के लिए विभिन्न 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। सीबीएसई की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च तक कुल 83 विषयों के लिए विभिन्न 8,075 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से कई बार दिक्कत आ सकती है, इसलिए छात्र DigiLocker और UMANG ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऐप्स पर डिजिटल मार्कशीट जल्दी मिल जाती है।

CBSE 10th Result 2026: रिजल्ट ऐसे चेक करें

-सबसे पहले results.cbse.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर “Secondary School Examination (Class X) 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें।
-सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
-इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें।

Exit mobile version