Site icon Dainik Savera Times

CCI Recruitment 2026: CCI ने 148 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इस तारीख से पहले करें आवेदन

CCI Recruitment 2026

CCI Recruitment 2026

CCI Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 148 पदों को भरा जाएगा। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

CCI की इस भर्ती में अलग-अलग विभागों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें सहायक प्रबंधक (राजभाषा), सहायक प्रबंधक (आईटी), प्रबंधन प्रशिक्षु (मार्केटिंग), प्रबंधन प्रशिक्षु (अकाउंट्स), जूनियर कॉमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

कुल 148 रिक्तियों में:

सहायक प्रबंधक (राजभाषा) – 1 पद
सहायक प्रबंधक (आईटी) – 1 पद
प्रबंधन प्रशिक्षु (मार्केटिंग) – 8 पद
प्रबंधन प्रशिक्षु (अकाउंट्स) – 8 पद
जूनियर कॉमर्शियल एग्जीक्यूटिव – 50 पद
जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) – 50 पद
जूनियर असिस्टेंट (जनरल) – 30 पद

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक, बीएससी, बीकॉम, एमसीए, एमबीए, सीए, सीएमए या अन्य मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार जरूरी योग्यता और शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के हिसाब से अधिकतम उम्र सीमा 30 या 32 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

ऐसे करें आवेदन

CCI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और Recruitment/Careers सेक्शन में जाएं।
CCI Recruitment 2026 के लिंक को खोलें और नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

Exit mobile version