Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल, आरोपी ने कैसे तीनों परिजनों को बेरहमी से मारा

May 24, 2026

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल, आरोपी ने कैसे तीनों परिजनों को बेरहमी से मारा

अंबाला। शहजादपुर के अंतर्गत आने वाले बिचपड़ी गांव में किस तरह चाचा-चाची और दादी को मौत के घाट उतारा। इस बात की पोल सीसीटीवी फुटेज खोल रही है।

चाचा का गली तक किया पीछा

बता दें कि इस हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज आ गई है। आरोपी अभिषेक ने चाची-चाचा को गली में गोली मारी। इसके बाद पिता के सामने अपनी दादी को मौत के घाट उतारा था। हुआ यूं कि पिस्टल नहीं चलने की वजह से एक बार तो चाचा बच गए। इसके बाद उसने पीछा करके गोली मार दी। बिचपड़ी गांव के तिहरे हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सनसनी फैलाने वाला है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी युवक की आंखों में खून सवार था। उसने परिजनों को बेरहमी से गोली मार दी। आरोपी ने पहले दादी को मारा। यह घटना पिता के सामने हुई। दादी की हत्या के बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए चाचा और चाची की तरफ भागा।

एक के बाद एक की तीन हत्याएं

उसने पहले चाचा पर निशाना साधा। पहली बार में पिस्तौल से गोली चल नहीं पाई। चाचा ने गली में भागना शुरू किया। आरोपी ने भागते-भागते ही पिस्तौल को दोबारा ठीक किया। उसने पीछा करके चाचा को ढूंढ निकाला और उन पर गोलियों की बौछार कर दी। इसके बाद आरोपी ने गली में चाची को भी गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। आरोपी ने जिस क्रूरता से अपने ही परिवार के लोगों को मारा, वह विचलित करने वाला है। उसने बिना किसी डर के तीन हत्याएं कर दीं। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और आगे की जांच कर रही है। आरोपी युवक ने जिस तरह से अपने चाचा का पीछा किया, वह उसकी क्रूर मानसिकता को दर्शाता है। पिस्तौल के मिसफायर होने के बाद भी उसने हार नहीं मानी। उसने दोबारा पिस्तौल ठीक की और चाचा को ढूंढकर मारा।

खनन के ठेके पर था विवाद

इस घटना से अंदाजा होता है कि वह इरादों का पक्का था। बिचपड़ी में शाम मिट्टी खनन के ठेके के लिए हुए इस पारिवारिक विवाद में एक युवक ने 95 वर्षीय दादी, बड़े भाई और चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में चाची भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार दो किले जमीन से मिट्टी निकालने का ठेका चल रहा था। इसी ठेके में हिस्सेदारी के लिए परिवार में विवाद था। करीब 4:30 बजे इस मुद्दे पर फिर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें