Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्र के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का दिन है स्वतंत्रता का उत्सव : CM Rekha Gupta

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 15 अगस्त केवल स्वतंत्रता का उत्सव नहीं बल्कि देश के बलिदानों को याद करने तथा भारत की उपलब्धियों पर गर्व करने और राष्ट्र के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का दिन है। श्रीमती गुप्ता ने यहां आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान कहा कि 15 अगस्त केवल स्वतंत्रता का उत्सव नहीं, बल्कि देश के बलिदानों को याद करने, भारत की उपलब्धियों पर गर्व करने और राष्ट्र के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का दिन है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत ने विकास, विज्ञान, तकनीक, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और आधारभूत संरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने, अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घर पर तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रगौरव की भावना भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दुनिया तक पहुंचायेगी।

राजधानी में बुधवार को इंडिया गेट से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली तथा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यात्रा में सहभागिता की। ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष और हाथों में लहराते तिरंगों के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version