Site icon Dainik Savera Times

केंद्र ने हाईकोर्ट के 5 न्यायाधीशों के तबादले को दी मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्र ने प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के अनुरूप विभिन्न उच्च न्यायालयों में पांच न्यायाधीशों के स्थानांतरण के संबंध में अधिसूचना जारी की है। राष्ट्रपति ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शेखर बी.सराफ और विवेक चौधरी को क्रमश: इलाहाबाद और पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया है।

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रलय द्वारा सोमवार को जारी एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एम.सुधीर कुमार और सी. सुमलता को क्रमश: मद्रास और कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।राष्ट्रपति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का भी आदेश दिया।

Exit mobile version