नेशनल डेस्क। रंगों का त्योहार होली नज़दीक है, और इस बार यह त्योहार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशियों की डबल डोज़ लेकर आ सकता है। खबरें आ रही हैं कि केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं या पेंशन लेते हैं, तो यह खबर सीधे आपकी सैलरी और बैंक बैलेंस से जुड़ी है। इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है। अब चर्चा है कि सरकार इसमें 2% की बढ़ोतरी कर सकती है।
अगर ऐसा होता है, तो 1 जनवरी 2026 से DA बढ़कर 60% हो जाएगा। पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) भी इसी हिसाब से बढ़ेगी। हालांकि कुछ कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बढ़ोतरी इससे ज्यादा होगी, लेकिन DA की गणना एक तय फॉर्मूले से होती है।
DA बढ़ोतरी किस आधार पर तय होती है?
महंगाई भत्ता तय करने में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) का इस्तेमाल होता है। दिसंबर 2025 में यह सूचकांक 148.2 पर स्थिर रहा, जो नवंबर के बराबर है। इसी स्थिर आंकड़े के आधार पर 2% DA बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
मार्च में मिल सकता है डबल फायदा
माना जा रहा है कि मार्च 2026 की शुरुआत में केंद्रीय कैबिनेट इस बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। क्योंकि बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, इसलिए कर्मचारियों को मिलेगा।मतलब, अगर मार्च में ऐलान होता है तो होली के आसपास मिलने वाली सैलरी में अतिरिक्त पैसा जुड़ सकता है — त्योहार से पहले यह किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं होगा।
पेंशनभोगियों के लिए भी राहत
यह खुशखबरी सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही नहीं है। पेंशन पाने वालों की महंगाई राहत (DR) भी DA के बराबर बढ़ाई जाएगी। इससे उनकी मासिक पेंशन में भी इज़ाफा होगा।
7वें वेतन आयोग के तहत ही होगी बढ़ोतरी
यह DA बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत की जाएगी। अभी तक सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल कर्मचारियों को राहत 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार ही मिलती रहेगी।

