Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र ने आपदा प्रभावित 6 राज्यों के लिए 1,066 करोड़ रुपए जारी किए : Amit Shah

July 11, 2025

केंद्र ने आपदा प्रभावित 6 राज्यों के लिए 1,066 करोड़ रुपए जारी किए : Amit Shah

नई दिल्ली: केंद्र ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखंड के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) में केंद्रीय अंशदान के तहत 1,066.80 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीरवार को यह जानकारी दी। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी अपदाओं का सामना कर रहे राज्यों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वित्तीय सहायता के अलावा, अपेक्षित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना और वायु सेना की तैनाती सहित सभी तरह की सहायता प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रलय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बाढ़ प्रभावित 6 राज्यों में से असम को 375.60 करोड़ रुपए, मणिपुर को 29.20 करोड़ रुपए, मेघालय को 30.40 करोड़ रुपए, मिजोरम को 22.80 करोड़ रुपए, केरल को 153.20 करोड़ रुपए और उत्तराखंड को एसडीआरएफ से केंद्रीय हिस्से के रूप में 455.60 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं। इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन के कारण ये राज्य प्रभावित हुए हैं। मोदी सरकार ने इस वर्ष विभिन्न राज्यों को एसडीआरएफ/राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 8,000 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि दी है। पहले ही एसडीआरएफ से 14 राज्यों को 6,166.00 करोड़ रुपए और एनडीआरएफ से 12 राज्यों को 1,988.91 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। इसके अलावा, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष से 5 राज्यों को 726.20 करोड़ रुपए जारी किए गए तथा राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष से भी 2 राज्यों को 17.55 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :- हाई BP को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें