Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

50 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद बांटे प्रमाण पत्र

July 13, 2026

50 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद बांटे प्रमाण पत्र

certificates-distributed-to-more-than-50-students : अंबाला। सामाजिक संस्था इद्रीश फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट ईवनिंग क्लास, मतिदास नगर (टांगरी ब्रिज) में इंटर्नशिप सर्टिफिकेट बांटे गए। इसके मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. विनय मल्होत्रा रहे। उन्होंने इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

इंटर्नशिप से निखरता है व्यक्तित्व : डॉ. विनय मल्होत्रा

डॉ. विनय मल्होत्रा ने कहा कि समाज सेवा का प्रत्येक कार्य व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है। इंटर्नशिप केवल अनुभव प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और मानवीय मूल्यों को सीखने का अवसर है। आज के युवा यदि सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ें तो वे देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखते रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। इद्रीश फाउंडेशन की इंटर्नशिप में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मेधावी इंटर्न्स को मिला सम्मान

इनमें एसडी कॉलेज, जीएमएन कॉलेज, आर्य कॉलेज, मुलाना, पुणे के विभिन्न कॉलेजों, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू), चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित अनेक शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएँ शामिल रहे। इंटर्न्स ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, बाल शिक्षा तथा विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उत्कृष्ट कार्य किया। इंटर्नशिप के दौरान अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के आधार पर निधि, ग़ज़ल एवं शगुन को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इद्रीश फाउंडेशन ने किया सम्मानित

मुख्य अतिथि ने उन्हें प्रमाण-पत्र के साथ “Star Interns of Idrish Foundation” की सम्मानित उपाधि से नवाज़ा। उपस्थित सभी अतिथियों ने तीनों स्टार इंटर्न्स की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल इंटर्नशिप कराना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील, जिम्मेदार और नेतृत्व क्षमता से भरपूर युवाओं का निर्माण करना है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। उन्होंने सभी इंटर्न्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्था के द्वार समाज सेवा के इच्छुक युवाओं के लिए सदैव खुले रहेंगे।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें