Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

धूप से बचने के लिए कार में बैठे दो मासूम, दम घुटने से बच्ची की हुई मौत, इलाके में शोक की लहर

June 18, 2026

धूप से बचने के लिए कार में बैठे दो मासूम, दम घुटने से बच्ची की हुई मौत, इलाके में शोक की लहर

Chaibasa News: झारखंड के चाईबासा शहर के टुंगरी इलाके में एक बेहद दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। बता दें कि तेज धूप से बचने के लिए खड़ी कार में बैठे दो मासूम बच्चों में से एक 5 वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई।

धूप से बचने को बंद कार में घुसे दो मासूम

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एसपीजी मिशन कंपाउंड निवासी अंकित गोप और इशानी गोप घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में तेज धूप से राहत पाने के लिए दोनों बच्चे सड़क किनारे खड़ी एक बंद कार में बैठ गए। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में यह कार उनकी जान के लिए खतरा बन जाएगी।

ये भी पढ़ें:

दम घुटने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंद कार के अंदर ऑक्सीजन की कमी और तेज गर्मी के कारण दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह अंकित कार से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन छोटी इशानी अंदर ही फंस गई और बेहोश हो गई।

घबराए हुए बच्चे ने तुरंत घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बच्ची को कार से निकालकर चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में मातम का माहौल छा गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें