Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंबा पुलिस ने140 नशीली गोलियों सहित युवक किया गिरफ्तार

February 19, 2023

चंबा पुलिस ने140 नशीली गोलियों सहित युवक किया गिरफ्तार

चंबा (विनोद कुमार): चंबा पुलिस ने नशीली दवाइयों की 140 टेबलेट सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना चंबा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि जिला पुलिस प्रवक्ता एवं एसडीपीओ चंबा अजय कपूर ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे चंबा पुलिस का SIU टीम ने बालू के पास पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाकाबंद की हुई थी। बालू-सरोल चौक की तरफ से एक व्यक्ति पुराने बालू पुल से नेशनल हाईवे की तरफ पैदल हाथ में थैला लिए चला आया। जैसे ही पुलिस के एसआईयू सैल पर उसकी नजर पड़ी तो वह घबरा गया और उसने वहां से भागने का प्रयास किया। मौके पर मुस्तैदी पुलिस दल ने उसकी संदिग्ध हरकतों को भांपते हुए उसे तुरंत दबोच लिया। आरोपी के हाथ में मौजूद बेग को कब्जे में लेकर पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से पुलिस को 140 टेबलेट बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 30 वर्षीय हसनदीन पुत्र शैया निवासी ग्राम पंचायत सेरी डाकघर जसौरगढ़ तहसील चुराह के रूप में की गई। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया। कपूर ने बताया कि आरोपी को रविवार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। चंबा पुलिस के हाथ नशे की बड़ी खेप लगी है। लोगों का कहना है कि हाल ही में एक ऐसा ही मामला दर्ज हुआ था। एक के बाद एक ऐसा मामला दर्ज होने से यह आभास होता है कि जिला चंबा में नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर फैला हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें