Site icon Dainik Savera Times

Champai Soren सचमुच में झारखंड के टाइगर हैं: केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, “वे(चंपई सोरेन) सचमुच में झारखंड के टाइगर हैं। वे आंदोलन की भट्टी में तपकर निकले ऐसे नेता हैं जिसने JMM को खड़ा किया…जनता में उनका आदर है। वे चिंतित हैं और झारखंड को बचाने के लिए भाजपा में आए हैं। जिस तरह से मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें अपमानित किया गया, उन्हें नियुक्ति पत्र तक नहीं बांटने दिए गए वो निंदनीय है। JMM अब केवल पति-पत्नि की पार्टी बनकर रह गई है। गठबंधन की सरकार जाना अब तय है। भाजपा अब सरकार बनाएगी।

आपको बता दे कि झामुमो के पूर्व नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। दो दिन पहले उन्होंने झामुमो की मौजूदा कार्यशैली से असंतुष्ट होने और ‘कटु अपमान’ का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,‘‘चंपई सोरेन ने झारखंड के निर्माण के लिए बहुत कठिन लड़ाई लड़ी और उनके प्रयासों के कारण ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य बनाया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को माली की तरह सींचा, लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि जब चंपई झारखंड के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बिचौलियों के खिलाफ कड़े फैसले लिए और इससे झामुमो नाराज हो गया लेकिन वह झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का प्रयास कर रहे थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘झामुमो नीत भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा और चुनाव के बाद झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।

Exit mobile version