Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Champions Trophy 2025 : India-New Zealand मैच को लेकर फैंस उत्साहित, कहा- कड़ा मुकाबला होगा

March 2, 2025

Champions Trophy 2025 : India-New Zealand मैच को लेकर फैंस उत्साहित, कहा- कड़ा मुकाबला होगा

Champions Trophy 2025 : दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह का कारण बन चुका है। इस रोमांचक मुकाबले के लिए मुंबई के दहिसर क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति युवा पीढ़ी का जोश साफ देखा जा सकता है। यहां के क्रिकेट प्रशंसक, खासकर युवा, इस महामुकाबले को लेकर उत्साहित हैं और उनकी जुबान पर केवल विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा के नाम हैं।

क्रिकेट प्रशंसक मनोज शर्मा ने कहा, ‘आज का मैच आसान नहीं है, और हम सभी भारत की जीत की कामना कर रहे हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे दिग्गज बल्लेबाज अच्छे प्रदर्शन के साथ मैच में भारत को जीत दिलाएंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली की बैटिंग फॉर्म को देखते हुए, उनके टेम्परामेंट और पैशन के चलते वह न्यूजीलैंड को हराने में भूमिका निभा सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और न्यूजीलैंड को दबाव में डालकर मैच जीतेंगे।

कोहली मैच में योगदान देने के लिए तैयार

भावेश गाला का मानना है कि विराट कोहली एक स्थिर और शानदार बल्लेबाज हैं, जो हमेशा मैच में योगदान देने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने रोहित शर्मा के बारे में कहा कि वह भी एक शानदार खिलाड़ी हैं, और उनकी वापसी भारत के लिए सकारात्मक साबित होगी। शमी और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों की भी बहुत अहम भूमिका होगी, खासकर उस धीमे और टर्नगिं विकेट पर। उनका कहना था कि भारत की गेंदबाजी, जिसमें कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, और मोहम्मद शमी शामिल हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनौतीपूर्ण होगी।

एक और फैन निलेश ने कहा, ‘अगर आप मेरी नजर से देखें, तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच असली मैच होने जा रहा है। मैच काफी कठिन होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के पास भी बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं।’ उन्होंने विशेष रूप से न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर और उनकी स्पिन गेंदबाजी को खतरनाक बताया, जिनसे भारतीय बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा।

भारत का पूरा विश्वास इस मैच में है

क्रिकेट फैन रमेश पुजारा ने कहा, ‘भारत का पूरा विश्वास इस मैच में है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल के फॉर्म को देखकर लगता है कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विजय मिलेगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम का संयोजन अच्छा है और स्पिनरों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहेगा।

रविंद्र और अजय जैसे क्रिकेट फैंस भी भारत की जीत के पक्ष में दिखे। रविंद्र ने कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हम जीत सकते हैं।‘ वहीं अजय ने कहा, ‘भारत की बैटिंग लाइन-अप मजबूत है, और उम्मीद है कि हम इस मैच में न्यूजीलैंड को हरा देंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें