Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

HSSC के लाखों उम्मीदवारों को एक मौका और, जानें क्या है अंतर

July 5, 2026

HSSC के लाखों उम्मीदवारों को एक मौका और, जानें क्या है अंतर

chance for lakhs of HSSC candidates : चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-D भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों एक और मौका मिला है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की Last Date बढ़ा दी है।

आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई तक बढ़ी

अब इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की लास्ट डेट 3 जुलाई तय की गई थी, लेकिन उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए इसमें दो दिन का और समय दिया गया है। आयोग की ओर से जारी नए नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 5 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 8 जुलाई रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

9 से 11 जुलाई तक आवेदन सुधार का मौका

जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में किसी तरह की गलती सुधारनी है, उनके लिए 9 जुलाई से 11 जुलाई तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। बता दें कि CET ग्रुप-D भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केवल वही उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने समय पर अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया होगा।

13 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

यदि बात करें आयोग की तो उसके अनुसार अब तक 13 लाख 12 हजार 989 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें से 10 लाख 84 हजार 621 उम्मीदवारों ना आवेदन फाइनल सबमिट भी कर दिया है। HSSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपना आवेदन खुद भरें और फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इससे बाद में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा। आयोग का कहना है कि तय समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन या संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपनी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लें।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें