Site icon Dainik Savera Times

चंदन मिश्रा हत्याकांड के पांचों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पूछताछ जारी

Chandan Mishra murder case

Chandan Mishra murder case

Chandan Mishra murder case : पटना में हुई चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पश्चिम बंगाल में पटना पुलिस और एसटीएफ ने छापेमारी के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार को एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। एक और जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की परुलिया जेल में बंद ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह ने पूछताछ में बताया है कि वो और चन्दन मिश्रा दोस्त थे। दोनों के बीच एक बड़ी लूट के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी। पूछताछ के दौरान ये भी पता चला है कि चंदन मिश्रा को मारने की सुपारी भी शेरू सिंह ने ही दी थी।

हत्या के बाद जश्न मनाते हुए भागे थे आरोपी-
हत्या के बाद सभी शूटर्स बाइक पर फरार हुए थे। यही नहीं, आरोपियों ने जश्न भी मनाया था। हत्याकांड का मास्टरमाइंड कुख्यात बदमाश तौसीफ बादशाह है, जिसने साजिश रची थी। आरोपी कई बार जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि अस्पताल से पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

 

Exit mobile version