Site icon Dainik Savera Times

कौशल विकास घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू की हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ी

विजयवाड़ा : कौशल विकास निगम घोटाला से संबंधित मामले में यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी। अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नावोलु सुधाकर रेड्डी ने बताया कि यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ा दी।

इस बीच उच्च न्यायालय में नायडू द्वारा दायर, प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर आज दोपहर डेढ़ बजे सुनवाई होने वाली है। चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके कारण सरकारी खजाने को कथित रूप से 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नायडू वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।

Exit mobile version