Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ रखें, BJP विधायक Mohan Singh Bisht का बड़ा बयान

March 28, 2025

मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ रखें, BJP विधायक Mohan Singh Bisht का बड़ा बयान

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके का नाम बदलने की मांग को लेकर भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर इस क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार रखा जाना चाहिए।

भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के अनुसार, ‘मुस्तफाबाद का नाम प्रॉपर्टी डीलर मुस्तफा के नाम पर रखा गया था, जिसने यहां प्लॉट काटे थे।’ अब जनता चाहती है कि इस क्षेत्र का नाम शिव विहार रखा जाए। हालाँकि, यह परिवर्तन केवल विधानसभा क्षेत्र के नाम पर लागू होगा, वार्ड के नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

-सरकार इन मुद्दों पर करे कार्रवाई 

इस बीच उन्होंने कहा कि मंदिर जैसे किसी भी धार्मिक स्थल के आसपास मांस की दुकानें नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसी कोई बात है तो इस पर विचार किया जाना चाहिए। अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए, सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

सड़क पर नमाज पढ़ने के मामले में विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी धार्मिक गतिविधि यातायात जाम जैसी समस्या पैदा करती है। अगर नमाज़ पढ़नी है तो मस्जिद में पढ़ो; सड़कों पर ऐसा करने से यातायात प्रभावित होता है।

इससे पहले विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘सार्वजनिक स्थान और सड़कें सार्वजनिक उपयोग और परिवहन के लिए हैं। हालाँकि, हम नमाज़ अदा करने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह नमाज़ मस्जिदों में अदा की जानी चाहिए, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं। इससे दूसरों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।’

-दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

इसके साथ ही दिल्ली के शकूरबस्ती से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक करनैल सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को एक पत्र लिखा, जिसमें भाजपा विधायक ने सड़क पर नमाज अदा करने पर आपत्ति जताई है।

करनैल सिंह ने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने से यातायात बाधित होता है, जिससे लोगों को असुविधा होती है। हम सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि सार्वजनिक व्यवस्था और परिवहन प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें