Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर Ahmedabad स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

February 23, 2023

यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर Ahmedabad स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

अहमदाबाद : पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के आगमन प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के आगमन प्रस्थान के समय में बदलाव किया जा रहा है, जिसका विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 19027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का चार मार्च से आगमन प्रस्थान का समय 18:40/19:00 बजे के स्थान पर 18:45/18:55 बजे रहेगा। ट्रेन संख्या 19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन का छह मार्च से आगमन प्रस्थान का समय 06:55/07:10 बजे के स्थान पर 07:10/07:20 बजे रहेगा।

ट्रेन संख्या 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन का छह मार्च से आगमन प्रस्थान का समय 19:25/19:35 बजे के स्थान पर 19:20/19:30 रहेगा। ट्रेन संख्या 22916 हिसार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन का सात मार्च से आगमन प्रस्थान का समय 07:55/08:10 बजे के स्थान पर 07:50/08:00 रहेगा। ट्रेन संख्या 22931 बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन का तीन मार्च से आगमन प्रस्थान का समय 19:25/19:35 बजे के स्थान पर 19:20/19:30 बजे रहेगा। ट्रेन संख्या 22932 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन का चार मार्च से आगमन प्रस्थान का समय 06:55/07:10 के स्थान पर 07:10/07:20 बजे रहेगा। ट्रेन संख्या 22474 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन का 07 मार्च से आगमन प्रस्थान का समय 21:40/21:50 बजे के स्थान पर 21:35/21:45 बजे रहेगा। ट्रेन संख्या 22473 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन का 13 मार्च से आगमन प्रस्थान का समय 04:00/04:15 के स्थान पर 03:45/03:55 बजे रहेगा। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: चीनी युआन के बढ़ते प्रभाव से अमेरिका चिंतित, सीनेटरों ने डॉलर की स्थिति पर जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें