Site icon Dainik Savera Times

थिएटर भगदड़: अल्लू अर्जुन समेत 23 पर आरोप-पत्र दाखिल

हैदराबाद : हैदराबाद की पुलिस ने फिल्म ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत के संबंध में मशहूर तेलुगु अभिनेता अल्लू अजरुन समेत 23 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया है।

हाल में दाखिल आरोप-पत्र में थिएटर प्रबंधन को मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया है, जबकि अजरुन को आरोपी संख्या-11 के रूप में नामित किया गया है।

4 दिसंबर 2024 को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में 35 वर्षीय एक महिला की मौत और उसके 8 वर्षीय बेटे के घायल होने के बाद अल्लू अजरुन को गिरफ्तार किया गया था।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटने के कारण भगदड़ मच गई थी।

Exit mobile version