भिवानी। लोहारी जाटू-सुई रोड पर स्थित कुएं में युवक का शव मिलने के मामले ने नया रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस युवक से शादी कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। इस मामले में बाद में युवक की हत्या भी कर दी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की मां ने पुलिस को दी शिकायत में दो लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक का रिश्ता तय कराने के बहाने लाखों रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को कुएं में फेंक दिया। बल्लियाली की रहने वाली और विमला ने बवानी खेड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी और बताया कि उनका बेटा राजवीर 6 मई को घर से निकला था, लेकिन कभी वापस नहीं आया। परिवार उसे तलाशता रहा।
महिला के अनुसार राजवीर का संपर्क बवानी खेड़ा के पुर रोड पर रहने वाली एक महिला और हिसार के राणा गांव के एक युवक से हो गया था। आरोप है कि इन दोनों ने राजवीर का रिश्ता तय कराने का वादा करके उससे लगभग दो लाख ऐंठ लिए। यह रकम जुटाने के लिए परिवार ने अपना घर भी गिरवी रख दिया। परिवार वालों का आरोप है कि पैसे मिलने के बावजूद शादी का रिश्ता कभी तय नहीं हुआ। जब बाद में राजवीर का मोबाइल बंद हो गया तो परिवार ने उस महिला से संपर्क किया जो इस मामले में शामिल थी।
आरोप है कि महिला ने उन्हें बताया कि राजवीर 11 मई को आ जाएगा। इसी बीच लोहारी जाटू-सुई रोड पर स्थित एक कुएं में एक युवक का शव मिलने की खबर मिली। बाद में एक खेत के पास मिले एक पहचान पत्र से मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...