Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : कार की जल्दी डिलीवरी के नाम पर किसान के छह लाख ठगे

Arrest

हिसार। कार की जल्दी डिलीवरी कराने का झांसा देकर एक ठग ने किसान से 6 लाख 84 हजार रुपये उड़ा लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बुकिंग के 50 हजार करा चुका था जमा

लुदास के रहने वाले अनूप सिंह ने बताया कि वह किसान है। 16 फरवरी को वह टोयोटा गाड़ी बुक कराने के लिए हिसार एक आटोमोबाइल एजेंसी पर गया था। वहां उसे बताया गया कि गाड़ी वेटिंग में चल रही है और डिलीवरी में तीन-चार महीने लगेंगे। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये एडवांस जमा करा दिए। अनूप सिंह ने बताया कि कुछ दिन बाद उसके पास हर्षित नामक युवक का फोन आया, जिसने अपने आप को सेल्समैन बताया। उसने कहा कि यदि वह जल्दी गाड़ी लेना चाहता है तो वह गंगानगर के एक परिचित सेल्समैन से उसकी बुकिंग करा सकता है।

खातों में 6 लाख 84 हजार कराए जमा

इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से काल और वॉट्सऐप मैसेज कर कई बैंक खातों में पैसे जमा कराए। आरोपितों के कहने पर उसने विभिन्न खातों में कुल 6 लाख 84 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने बताया कि पैसे जमा करवाने के बाद न तो गाड़ी की डिलीवरी मिली और न ही आरोपितों से संपर्क हो पाया। सभी फोन बंद मिलने पर उसे अपने साथ ठगी होने का पता चला। इसके बाद उसने 23 अप्रैल को साइबर हेल्पलाइन 1930 और एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। प्राथमिक जांच के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version