Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhattisgarh Accident : स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

February 5, 2025

Chhattisgarh Accident : स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

Chhattisgarh Horrific Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से गुजरने वाले संबलपुर-दमकसा स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजी की हुई मौत

यह दुर्घटना तब हुई जब एक स्कॉर्पियो ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

भानुप्रतापपुर क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम कर रोज की तरह घर लौट रहे पुजारीपारा निवासी सदाराम नेवारा (उम्र 55 साल),बेटी यामिनी नेवारा (उम्र 24 साल), भतीजी भुनेश्वरी नेवारा (उम्र 25 साल) निवासी कालगांव को संबलपुर मुक्तिधाम के पास स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े : स्वीडन के स्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मची चीख-पुकार…. 11 की हुई दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें