Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट में फटा बॉयलर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

April 14, 2026

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट में फटा बॉयलर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

नेशनल डेस्कः छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में आज यानी मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। दरअसल, प्लांट में लगे बॉयलर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-

धमाके की सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में लाया गया, जहां 15 लोगों का इलाज जारी है और 5 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हालांकि धमाके में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल, मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

विस्फोट की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरा मच गई। हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दूसरी ओर से प्रशासन की ओर से राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें