Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ः सुकमा में सुरक्षा बलों-नक्सलियों में एनकाउंटर जारी, 1 नक्सली ढेर

May 23, 2025

छत्तीसगढ़ः सुकमा में सुरक्षा बलों-नक्सलियों में एनकाउंटर जारी, 1 नक्सली ढेर
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि किस्टाराम क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को वहां भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बृहस्पतिवार की शाम छह बजे से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में अभी तक एक नक्सली के मारे जाने की जानकारी मिली है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को राज्य के सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर तुमरेल के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के एक कोबरा कमांडो की मृत्यु हो गई तथा सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया था।
इससे पहले बुधवार को नारायणपुर-बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के जंगलों में राज्य पुलिस के डीआरजी के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के महासचिव और उनके शीर्ष कमांडर नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (70) समेत 27 नक्सली मारे गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें