Site icon Dainik Savera Times

छत्तीसगढ़ : महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लाख से अधिक का गांजा ले जा रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार

Arrest

Arrest

नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर नाकाबंदी लगाकर जांच की गई, जिसमें दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ले जाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा समेत 18 लाख से अधिक की जब्ती की है।

ये भी देखें :-

पुलिस ने बताया कि 22 मार्च को गुजरात के रहने वाले विजय सोलंकी (44 वर्ष) और रमेश खेराड़ा (43 वर्ष) एक सफेद रंग की ईको कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जा रहे थे। दोनों को वाहन रोककर तलाशी लेने पर दो अलग-अलग थैलों में रखे कुल 22.890 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी बाजार कीमत लगभग 11 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।

सिर्फ गांजा ही नहीं, बल्कि परिवहन में प्रयुक्त सफेद ईको कार, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये है और दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 10,000 रुपये है, बरामद किए हैं। इस तरह पुलिस ने कुल 18,54,500 रुपये के माल-सामान की जब्ती की है। इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस ने आरोपियों और जब्त संपत्ति को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि विजय सोलंकी, पिता करसन भाई, निवासी विश्वकर्मा सोसायटी, विशाल नगर, थाना बरासा, जिला सूरत (गुजरात) और रमेश खेराड़ा, पिता पुरूषोत्तम खेराड़ा, निवासी नानीमाल बापा सीताराम चौक, थाना पालीयना, जिला भावनगर (गुजरात) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि अब आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि इससे जुड़े अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पर कितने और कहां-कहां मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version