Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में एसआई की मौत, चार जवान घायल

November 9, 2024

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में एसआई की मौत, चार जवान घायल

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अनुपपुर मार्ग पर मेडुका गांव में हुए सड़क हादसा में स्कॉर्पियो सवार उपनिरीक्षक (SI) की मौके पर ही मौत हो गई और चार आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोग कानपुर, उत्तर प्रदेश से कोरबा वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान शनिवार सुबह करीब छह बजे अनुपपुर-वेंकटनगर से गौरेला की ओर जाते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ता सामने आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तीन-चार बार पलटते हुए सड़क के किनारे जा गिरी। इस हादसे में थाना पाली के उप निरीक्षक विलायत हुसैन (56) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आरक्षक नारायण कश्यप, आरक्षक शैलेंद्र कंवर, गाड़ी चालक करमु और सहायक गोपी कुमार शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें