Site icon Dainik Savera Times

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 11 नये मामले आए सामने

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसमें 10 मरीज रायपुर जिले और एक मरीज बिलासपुर से है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल 55 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 43 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। राहत की बात यह है कि अब तक 94 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश के चार जिलों में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली बजट 2026-27 की हुई तारीफ, शिक्षा मंत्री ने बताया जनता और पर्यावरण दोनों के अनुकूल

Exit mobile version