Site icon Dainik Savera Times

एम्स-रायपुर में एमडी की पढ़ाई कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुíवज्ञन संस्थान (एम्स) में फॉरेंसिक विज्ञन की पढ़ाई कर रहे स्नातकोत्तर के एक छात्र ने अपने किराए के मकान में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कबीर नगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट से पुलिस ने शनिवार दोपहर चिकित्सक ए रवि कुमार (26) का शव बरामद किया। कुमार का शव मकान की छत के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कथित तौर पर रवि के द्वारा लिखा गया एक पत्र बरामद किया है, जिसमें अंग्रेजी में तीन शब्द ‘वर्क प्रेशर, इंसोम्निया और सॉरी (काम का दबाव, अनिद्रा और माफी) लिखा हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बारे में तब जानकारी मिली जब रवि का सहपाठी अपार्टमेंट में पहुंचा। उन्होंने बताया कि जब रवि ने कमरा नहीं खोला, तब उसके सहपाठी ने अपने अन्य सहपाठियों और पुलिस को सूचित किया।

अधिकारियों ने बताया कि रवि हैदराबाद का रहने वाला था और एमबीबीएस पूरा करने के बाद 2023 में एम्स आया था। वह एम्स- रायपुर में फॉरेंसिक विज्ञन में एमडी कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

एम्स-रायपुर के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रवि कुमार पिछले महीने छुट्टी से लौटा था। काम के दबाव के बारे में पूछे जाने पर पीआरओ ने कहा कि उन्होंने पत्र नहीं देखा है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट

Exit mobile version