Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhattisgarh Naxal Encounter: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता…15 से अधिक नक्सलियों को किया ढेर

May 7, 2025

Chhattisgarh Naxal Encounter: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता…15 से अधिक नक्सलियों को किया ढेर

Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने 15 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के केगुटा की पहाड़ियों और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित पहाड़ियों में 21 अप्रैल को ‘मिशन संकल्प’ नाम से अभियान शुरू किया गया था, जिसमें करीब 24 हजार जवान शामिल थे।

15 से अधिक नक्सलियों को किया ढेर

उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 15 से अधिक नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इससे पहले सोमवार को सुरक्षा बलों ने एक वर्दीधारी महिला नक्सली को मार गिराया था और मौके से हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए थे। 24 अप्रैल को तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किये गये।

अप्रैल में भी मारे गए थे 3 नक्सली

अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिम सीमा क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। उन्होंने कहा कि यह अभियान बस्तर क्षेत्र में शुरू किए गए सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक है, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और छत्तीसगढ़ पुलिस के एसटीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (कोबरा) सहित विभिन्न इकाइयों के जवान शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान बीजापुर (छत्तीसगढ़) और मुलुगु तथा भद्राद्री-कोठागुडेम (तेलंगाना) में अंतरराज्यीय सीमा के दोनों ओर लगभग आठ सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले दुर्गम इलाकों और घने जंगलों में चल रहा है। यह स्थान राजधानी रायपुर से 450 किमी दूर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें