Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को किया ढेर, हथियार बरामद

June 20, 2025

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को किया ढेर, हथियार बरामद
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जहां,  मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मीडिया को बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है।
एलेसेला ने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र के अंतर्गत कोटरी नदी के किनारे आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।
घटना स्थल से हथियार बरामद
आज सुबह जब सुरक्षाबल के जवान आमाटोला-कलपर गांव के मध्य जंगल में थे तब उनके और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। घटनास्थल से उसका शव और हथियार बरामद किये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है तथा सुरक्षाबल के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें