Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ 30 नक्सली ढेर

March 21, 2025

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ 30 नक्सली ढेर

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में सुरक्षा बलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी क्षेत्र थाना गंगालूर में माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी । मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद के साथ 26 नक्सलियों का शव भी बरामद हुए हैं। वहीं कांकेर में हुए मुठभेड़ वाले स्थल से चार नक्सलियों के शव बरामद हुए है। अब तक कुल 30 नक्सलियों के शव मिल चुके है बस्तर पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने दोनों मुठभेड़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान राजू ओयामी शहीद हो गया। तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि कांकेर जिले में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में चार नक्सलियों का शव आटोमेटिक हथियार के साथ बरामद किया गया है। इस तरह अब तक कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सुरक्षाबलों की वीरता और अदम्य साहस को नमन किया है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। यह संघर्ष तब तक नहीं रुकेगा, जब तक प्रदेश पूरी तरह से नक्सलमुक्त नहीं हो जाता।”

उन्होंने ने इस अभियान के दौरान डीआरजी के एक जवान की शहादत को नमन करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका यह त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें :- जम्मू कश्मीर के 4,704 तीर्थयात्री हज के लिए होंगे रवाना, 18 मई से शुरू होगी उड़ानें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें