जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में रविवार रात नक्सलियों ने एक कांग्रेस के कार्यकर्ता वारकर नागा भंडारी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बीजापुर जिले के बासागुड थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में कांग्रेसी कार्यकर्ता भंडारी के घर कल रात नक्सली आये और उनको घर से बाहर ले जाने के बाद तेजधार हथियार हत्या कर दी। पुलिस सोमवार सबेरे घटना स्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाके में सर्चिंग जारी। गौरतलब है कि इसके पूर्व नक्सलियों ने भंडारी के बड़े भाई की भी हत्या कर दी थी।
बस्तर में नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, मचा हड़कंप

