Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ की 10वीं, 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

May 9, 2024

छत्तीसगढ़ की 10वीं, 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिये गये। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्ले ने परिणामों की घोषणा करते हुये बताया कि महासमुंद की महक अग्रवाल ने बारहवीं कक्षा में टॉप किया है। जबकि जशपुर के स्वामी आत्मानंद की छात्रा सिमरन शबा ने 99.50 प्रतिशत के साथ दसवीं में टॉप किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये हैं।

छात्र अपना रिजल्ट सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट सीजीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट आईएन या रिजल्ट डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर देख सकते हैं। इस बार दोनों कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा में 6 लाख 6 हजार 578 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें 12वीं के 2.61 लाख और 10वीं के 3 लाख 45 हजार 543 छात्र परीक्षाओं में शामिल हुए थे। हर साल 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम हर साल 10 मई तक जारी होते हैं। इस साल भी सीजीबीएसई ने 10 मई से पहले ही रिजल्ट जारी कर दिये हैं।

इस बार के रिजल्ट में 50.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 34 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। बारहवीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा दी थी। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। इस वर्ष 10वीं के 75.61 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जिनमें बता दें, शिक्षा सत्र 2023- 2024 की 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक चली जिसमें में 3 लाख 45 हजार 543 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें