Site icon Dainik Savera Times

मध्य प्रदेश में चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ने 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा  

जबलपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर की 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा की है, जिससे 35 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले शुक्रवार को की।
जबलपुर में शहीद स्मारक पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा, ‘‘मुझे उन 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जहां लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी है। हालांकि, शिवराज ने चेतावनी दी कि भविष्य में आवासीय कॉलोनी विकसित करने से पहले सभी प्रकार की अनुमतियां लेनी होंगी और ऐसा नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर कीमत पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जमीन खरीदने वाले लोगों को परेशानी न हो। एक अनुमान के मुताबिक, राज्य सरकार के इस कदम से इन अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 35 लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Exit mobile version