Site icon Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी में लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक ट्वीट के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए लिखा, “कर्तव्य के पुनीत पथ को, हमने स्वेद से सींचा है, कभी-कभी अपने अश्रु और प्राणों का अर्घ्य भी दिया है। किंतु, अपनी ध्येय-यात्रा में हम कभी रुके नहीं हैं, किसी चुनौती के सम्मुख, कभी झुके नहीं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।” इस मौके पर उनके साथ विधायक नीरज बोरा, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा सहित कई मंत्री उपस्थित रहे।

Exit mobile version