Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री रेड्डी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

November 19, 2024

मुख्यमंत्री रेड्डी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को यहां देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने आज श्रीमती गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘‘राष्ट्रीय एकीकरण दिवस‘’ के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नेहरू की मजबूत नेतृत्व वाली विरासत को जारी रखने और देश के लोगों को लाभान्वित करने वाले क्रांतिकारी सुधारों की शुरुआत करने के लिए ‘‘लौह महिला‘’ इंदिरा गांधी की प्रशंसा की। रेड्डी ने कहा कि श्रीमती गांधी ने गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के शब्दों ‘‘महिलाएं भारतीय शक्ति का प्रतीक हैं‘’ से प्रेरित होकर तेलंगाना सरकार भी महिला सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एक करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनाना इंदिरामम्मा राज्यम के मुख्य लक्ष्यों में से एक है। श्रीमती गांधी की जयंती पर 22 जिलों में नवनिर्मित इंदिरा महिला शक्ति भवनों का भूमिपूजन समारोह आयोजित करना गौरव की बात है। रेड्डी ने कहा कि देश के इतिहास में शायद पहली बार 4,000 महिला समूहों के साथ सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना भी जन सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें