Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने बरगद, गूलर और बेलपत्र के पौधे रोपे

October 4, 2023

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने बरगद, गूलर और बेलपत्र के पौधे रोपे

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, गूलर और बेलपत्र के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम पर अभिव्यक्ति दीक्षित, वानी राव, राबिया और सर्व राजीव कपूर, श्रुत बजाज, अरुण पाण्डेय ने भी पौधे रोपे। ग्वालियर के एमडीपी फाउंडेशन के सर्व गगन जाधव, सुदीप भदाने, रवि गरुड़, श्याम बंसल और अमन व्यास ने पौध-रोपण किया। जन-प्रतिनिधि सर्व शंकरलाल शर्मा, रामपाल सिंह वर्मा, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, रमाशंकर पाण्डेय, शालिगराम पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय और राजकिशोर त्रिपाठी ने भी पौधे लगाए।

 बड़ी खबरें पढ़ेंःLand for Job scam: पूर्व CM Lalu Yadav और अन्य को जमानत, अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। शहरीकरण एवं औद्योगीकरण के विस्तार में वनों का दायरा सिमट गया है जिससे जैविक और प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति पैदा हुई । किसी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास और समृद्धि का आंकलन पारिस्थितिक सम्पन्नता के आधार पर ही किया जा सकता हैऐसी स्थिति में वृक्षारोपण का महत्त्व और भी बढ़ जाता हैप्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह वन संपदा के संरक्षण व संवर्धन हेतु प्रगतिशील प्रयत्न करे और धरती को हरा-भरा और जीवनोपयोगी बनाने में अपना योगदान दे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें