Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Yogi Adityanath ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

December 15, 2024

CM Yogi Adityanath ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके योगदान ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा ‘‘आधुनिक भारत के शिल्पकार, किसान हितचिंतक, लौह पुरुष ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्र की एकता, अखण्डता और संप्रभुता को विराट स्वरूप प्रदान करने में उनके योगदान ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार में हुआ था। भारत र} से सम्मानित सरदार पटेल ने 15 दिसंबर 1950 को अंतिम सांस ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें