Site icon Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री योगी ने पीलीभीत में किया 248 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से 248 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का शिलांयास और लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी के परिणाम स्वरूप पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या दोगुनी हो गई है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) में पारिस्थितिक तंत्र और जैव विविधता के प्रमुख मिस मिंडोरी पैक्सटन की ओर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टाइगर एक्स टू अवार्ड दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वन्यजीव हमले में जनहानि होती थी तो कोई मदद नहीं मिल पाती थी। हमने इसे आपदा घोषित किया था। अगर कोई जनहानि होती है तो पीड़ति परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गांव जंगल से सटे हुए हैं, वहां अनिवार्य रूप से फेंसिंग कराई जाएगी ताकि वन्यजीवों को आबादी के पास आने का अवसर न मिले।

पूरे कार्यक्रम भर मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत व पत्रकारों से दूर ही रखा गया। हाल ही मे घटित हुई बाघ द्वारा मानव शिकार की जानकारी मुख्यमंत्री ने भी वन विभाग से साझा नही की। आये दिन बाघ का निवाला बन रहे ग्रामीणों की समस्या और पीड़ितों के लिए उसके समाधान की कोई भी चर्चा पूरे और लम्बे कार्यक्रम मे नही हुई।

 

Exit mobile version