Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक 10 को, 20 से पहले मोदी कैबिनेट का विस्तार

May 30, 2026

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक 10 को, 20 से पहले मोदी कैबिनेट का विस्तार

नई दिल्ली। जल्द ही मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले विस्तार होगा। 10 जून को राजग के दलों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। उसके बाद भाजपा के केंद्रीय संगठन की टीम भी बनाई जाएगी।

हर्ष और पंकज देंगे इस्तीफा

हाल ही में बनाए गए दिल्ली के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी संगठन पर पूरा ध्यान रखने के लिए मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। सूत्रों के अनुसार विस्तार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम पर साथ-साथ मंथन हो रहा है। संकेत हैं कि मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद 20 जून से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को अमली जामा पहनाया जाएगा।

आम चुनाव तक नहीं बदलेगी टीम

इसके तत्काल बाद केंद्रीय संगठन की नई टीम घोषित कर दी जाएगी। केंद्रीय संगठन की नई टीम और मंत्रिमंडल विस्तार से बनने वाली पीएम मोदी की नई टीम में आगामी आम चुनाव तक कोई बदलाव नहीं होना है। इसके अतिरिक्त पार्टी को अगले साल की शुरुआत में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और अंत में गुजरात और मणिपुर जैसे अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव का सामना करना है।

सभी राज्यों में बैठाएंगे संतुलन

ऐसे में सरकार की नई टीम के जरिए सभी राज्यों से संतुलन बैठाना होगा। यही कारण है कि दोनों ही सूची के लिए गहन माथापच्ची हो रही है। दोनों स्तर पर नई टीम पर विचारविमर्श के लिए ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक हुई है। नतीजे के बाद बंगाल, असम, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में हाजिरी लगाई है। खुद पार्टी अध्यक्ष ओडिशा, कर्नाटक के बाद अब उत्तराखंड के दौरे पर हैं।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें